फ़ॉलोअर

सामाजिक विषय एवं लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामाजिक विषय एवं लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

सभ्यता शासन क़ानून व्यवस्था दंड प्रक्रिया 3


पिछले  भाग 1 ,  2
.....
पिछले भाग में यह कहा -
.... सिर्फ और सिर्फ अपने निजी अनुभव से सीखने तक सीमित न रहना पड़े, बल्कि इससे पहले की पीढ़ियों द्वारा हुई शोधों से वे आगे बढ़ सकें । ... इसके लिए अब तक अर्जित ज्ञान का हस्तांतरण भी आवश्यक था । अर्जित ज्ञान के हस्तांतरण, सामाजिक न्यूनतम आवश्यक ज्ञान आदि के लिए शिक्षा व्यवस्था आवश्यक थी , संस्कृतियाँ आवश्यक थीं ।....
.... यदि समाज के हर व्यक्ति को अपनी निजी सुरक्षा की चिंता से दूर रह कर अपने रुचिकर क्षेत्र में प्रगति करनी हो, तो आवश्यक था कि समाज सुरक्षित हो ।.....
.... समाज को इस बुनियादी चिंता से मुक्ति मिली रहे, और एक शांतिपूर्ण अस्तित्व में वे दूसरी "मानवीय" दिशाओं में अपने ज्ञान और कला की और अग्रसर हो सकें ।.... क़ानून व्यवस्थाएं समय समय की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुसार बदलती रहीं ।

अब आगे
...........
अब बात करते हैं समसामयिक मापदंडों की । मैं सोचती हूँ कि यदि हमें सभ्यता की और अग्रसर होते रहना हो, तब तो आवश्यक है कि सहज सह-अस्तित्व के लिए सुचिंतित और परिपक्व प्रयास हों । आवश्यक था कि  , यदि मानव के भीतर की शुभ प्रकृतियों का विकास होना हो, तो अशुभ प्रकृतियों का नियंत्रण भी हो।

मानव के भीतर स्वाभाविक इच्छा है - अपने समूह में सम्मानित होने की, प्रतिष्ठित होने की, समादर प्राप्त करने की । आदर प्राप्त करने के लिए व्यक्ति या तो ज्ञान अर्जित करे, सुकर्म करे, या शक्तिशाली हो, या धनवान हो । और इनमे से जो भी दिशा चुनी जाए, उस दिशा की ओर बालपन से ही समुचित प्रशिक्षण होने की परम्परा बन गयी हो ।

ज्ञान प्राप्ति एवं विस्तार के मार्ग पर चलने वाले शायद ब्राह्मण हुए होंगे,
शक्ति, देशरक्षा, समाज रक्षा के मार्ग पर जाने वाले शायद क्षत्रिय हुए होंगे ,
धन और अर्थ का अर्जन करने वाले वैश्य हुए होंगे ।

जो इस प्रतियोगिता में पीछे रह गए होंगे समाजों की नयी स्थापना के समयखण्ड में, वे दुसरे कर्मों में लगे रहने वाले लोगों कोछोटे मोटे कार्यों में सहयोग देते होंगे  । इसके लिए उन्हें जो "मेहनताना" मिलता होगा, वही उनके जीवन यापन के लिए सहायक होता होगा । ध्यान रहे कि समाजों के आरंभिक काल में "मुद्रा" नहीं रही होगी । शायद तब "बार्टर सिस्टम" था - कि मुझे चावल चाहिये और तुम्हे कपडा - और हम दोनों के पास एक दूजे की आवश्यकता की वस्तु है - तो हम दोनों अदला बदली कर लें । तो , सेवा कर्म में लगे लोगों को "उच्च" वर्ग के लोग "मेहनताने" के तौर पर जो भी कुछ देते होंगे, वह धीरे धीरे उनका "अधिकार" न रह कर उन पर शक्तिवंत ज्ञानवंत या धन्वंत समाज की "दया" में मान लिया गया होगा  ।

सहयोग देने वालों को पता नहीं कब "सेवक" मान लिया गया हो ? क्योंकि "सेवक" उस परिवार की पीढ़ियों से जन्मा होता जो पहले ही खुद को "सेवक" मानते होते, उस व्यक्ति के पास न ज्ञान , न शक्ति, न धन होता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए, न ही उस वर्ग के व्यक्ति के पास यह जानकारी ही होती कि वह भी उतना ही अधिकारी है मानवीय अधिकारों का, जितने वे लोग जिन्हें वह अपने "मालिक" या "भाग्य विधाता" माने बैठा है - तो धीरे धीरे उस वर्ग ने अपने अधिकारों की सचेतता न हने से अपने अधिकारों की मांग भी बंद कर दी होगी ।

दुर्भाग्य से, सन्तति के प्रति जो प्रेम और उसके उत्थान के उद्देश्य से बनी बढ़ी शैक्षणिक व्यवस्था , सामाजिक व्यवस्था, क़ानून आदि व्यवस्था, उस प्रेम के मोह के ही चलते, धीरे धीरे योग्यता से घूम कर जन्म और परिवार से जुड़ गयी होगी । अपने आसपास जो हम देखते हैं - नेता के बच्चे नेता, अभिनेता के अभिनेता, डॉक्टर के बच्चे डॉक्टर आदि कई उदाहरण दीखते हैं ।  तरह से, तथाकथित "उच्च" वर्ग भी यही चाहते होंगे न , कि उनकी संतान भी उन्ही के मार्ग चले ? बहुत स्वाभाविक रहा होगा की ब्राह्मण अपने बच्चों को ज्ञानार्जन और उसके प्रतिपादन की दिशा दें, तो क्षत्रिय उन्हें सामाजिक क़ानून व्यवस्था और देश रक्षा की ओर मोडें। वही धन-अर्जन करने वाले - वैश्य, अपने बच्चों को अपने ही ख़ास कर्म में प्रेरित करें , किसान का बच्चा किसान, सोनार का बच्चा सोनार हो जाए ।

इस सब में कुछ अपवाद भी अवश्य होते होंगे, जैसे हम जानते भी हैं पौराणिक गाथाओं से, लेकिन अधिकांशतः कर्मपथ का चुनाव कुछ पीढियां जाते जाते, रूचि से हट कर जन्म से जुड़ चला होगा ।
-----------------------------

तो - क्षत्रिय का अर्थ है समाज की रक्षा में लगे लोग, जो भीतर के शत्रुओं (चोर डाकू आदि) और बाहर के शत्रुओं (दुसरे राज्यों की सेनायें) से लड़ने के कर्म में उद्यत लोग । आवश्यक था कि ऐसे लोग अपने कर्म के लिए विशेषज्ञ हों, बेहतर से बेहतर हथियार आदि चला सकें । 

तो उनके पास समय नहीं होता कि  वे अपने लिए शिक्षा, भोजन, घर आदि के लिए समय दे सकें । लेकिन, क्योंकि वे समाज के लिए आवश्यक तौर पर अपने जीवन को खतरे में डालते, तो समाज का कर्त्तव्य होता कि उनका जीवन निर्बाध हो, बल्कि विलासपूर्ण होने की सीमा तक भी उनके लिए धन आदि का प्रबंध हो । इस "कर" की संकल्पना के साथ ही यह संकल्पना भी विकसित हुई होगी, कि क्योंकि क्षत्रिय वर्ग को क़ानून व्यवस्था लागू करनी है, तो क़ानून बनाने के अधिकार, निर्णय लेने के अधिकार भी उन्ही के पास आ जाएँ, रहे । 

इसलिए, सब लोग अपने अपने जीवनोपार्जन के लिए जो भी करते, उसमे से इन्हें "कर" के रूप में धन देते , और उनके बनाए / चलाये कानूनों को भी मानते, स्वीकारते । धीरे धीरे,यह सब कब आपसी समझ बूझ से हट कर शक्तिवान "राजा" का अधिकार हो गया होगा, कहा नहीं जा सकता । इसके साथ ही , जब कोई "राजा" और दुसरे "प्रजा" हो गए होंगे, तब क़ानून व्यवस्था की समूची जिम्मेदारी उन्ही को सौंप दी गयी होगी, और धीरे धीरे वे निरंकुश होते गए होंगे ।

समय समय पर क़ानून, मापदंड कैसे बनते बदलते होंगे , किस समूह के प्रति सही और गलत , आदि कैसे हुए होंगे, अगले भाग में आगे बात करते हैं इस बारे में ...

रविवार, 27 नवंबर 2011

काम वाली बाई

हमारे घर में झाड़ू पोछा और बर्तन करने एक काम वाली बाई आती है... अमूमन ज्यादातर भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों में ऐसी कोई न कोई मालती, चंपा, कस्तूरी , लक्ष्मी होती ही है... ज्यादातर की कहानी भी एक सी ही होती है ... वही गरीबी, वही मजबूरी, वही सपने... तो मैं आज उसकी कहानी कहती हूँ... नाम नहीं लूंगी ....वैसे नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता ... ये कहानी थोड़े से फेर बदल के साथ कई ऐसी लड़कियों पर ठीक ही बैठती है!! पर बिना नाम के कहानी आगे कैसे बढे ? तो - इस कथानक के लिए हम उसे लक्ष्मी कह लें ......


तो लक्ष्मी मेरे यहाँ करीब करीब तीन साल से काम कर रही है... बहुत अच्छी है , दिखने में भी अच्छी ही है, और बातचीत तो बहुत ही हंस हंस कर करती है .... उसे देख कर या उससे मिल कर कोई नहीं कह सकता कि उसे दुःख या दर्द का कोई अनुभव होगा भी .... मेरी ज्यादातर सहेलियों के घर काम करने वाली बाइयों से अलग, वो छुट्टी तो बहुत ही कम करती है.... होली दिवाली भी काम पर एक वक़्त तो आ ही जाती है, शाम को नहीं आती.... उम्र होगी कुछ २४ - २५ साल , पर चेहरे पर मासूमियत है - हंसमुख है न!! हाँ, रंग ज़रूर कुछ दबा हुआ है - तो कभी कुछ कभी कुछ प्रयोग चलते ही रहते हैं.... हमारे मोहल्ले में कुछ ६-७ घरों में काम करती है - सुबह करीब ७:३० बजे जो यहाँ आती है - तो दोपहर के करीब १ बज जाते हैं उसे वापस जाते हुए....साथ ही उसकी माँ भी आती है - वह भी ४-५ घरों काम करती है - फिर दोनों साथ घर जाती हैं ....

लक्ष्मी का एक बेटा भी है - होगा कुछ ६-७ साल का .... पहले किसी ट्यूशन जाता था, पिछले साल से स्कूल जाने लगा है .... उसे मुन्ना कहूँगी मैं यहाँ - कहने कि ज़रुरत नहीं कि ये उसका असली नाम नहीं है..... तो लक्ष्मी चाहती है कि बेटा खूब पढ़े, उसके लिए वह कितनी भी मेहनत करने को तैयार है!!! स्कूल से आने के बाद बेटा फिर ट्यूशन जाता है - क्योंकि बेचारी माँ और नानी तो खुद ही नहीं पढ़ी हैं कुछ - उसे कैसे पढाएं? शाम को ५:३०  बजे के बाद वह उसे ट्यूशन छोडती है - फिर यहाँ आकर कुछ घरों में शाम के काम .... ७ बजे उसे ले जाने के वक़्त यहाँ से हो कर गुज़रती है - जब कभी सड़क से गुज़रती दिखे - हंस देती है.... कभी कभी बच्चा थक कर उनींदा सा हो जाता है - तो माँ की गोद में चढ़ जाता है - है तो बेचारा पतला दुबला सींक सा ही , पर आखिर ट्यूशन से घर का रास्ता कुछ डेढ़ किलोमीटर का तो होगा - इतनी दूर बच्चे को गोद में ले जाना - कोई हंसी खेल तो  नहीं है न !!! हम लोग तो अपने बच्चों को गोद में उठा कर बहुत कम चलते हैं.... पहले तो प्रैम्स, फिर स्कूटर या कार तो ज्यादातर लोगों के पास होती ही है ..... पर इन लक्ष्मी और माल्तियों के पास तो अपने पैरों कि ही गाड़ी है.... पिछले साल मेरे बेटे ने नयी साइकिल खरीदी - तो उसने पुरानी वाली ले ली - वह भी हज़ार रुपये देकर, मुफ्त में लेने में उसका स्वाभिमान सामने आता था!! पर शाम को लौटने तक अँधेरा अपना पर्दा फैला देता है - तो शाम को साइकिल ला नहीं पाती, पैदल ही आती जाती है ....

मैं सोच रही थी एक दिन - हम लोगों से तो अपने एक घर का काम अपने हाथ से नहीं होता, बाई रख लेते हैं - ये कैसे इतने घरों का काम कर लेती हैं!! सुबह ७ बजे घर छोडती होगी, उससे पहले घर में पानी भरना आदि काम तो होते ही होंगे न? फिर १:३० - २ बजे घर लौट कर खाना वगैरह पकाना, फिर बच्चे के साथ दुबारा लौटना आदि.... और कमाई कितनी होती होगी - ६-७  हज़ार रूपया महीना - माँ बेटी कि मिली जुली कमाई.... और जिन घरों में ये बेचारियाँ काम करती हैं - क्या वे कभी ख़ुशी से इनकी पगार बढ़ाएंगे? एक दिन मैंने पूछा - मुन्ना के पापा क्या करते हैं - तब वह नयी नयी आई थी - मैं कुछ जानती नहीं थी उसके बारे में - तो बोली - "ಎಲ್ಲಿ ಅಕ್ಕ - ಅವರು ನಮ್ಮ ಜೋಡಿ ಇಲ್ಲ - ಹಳ್ಳಿ ಊರ ಅಲ್ಲಿ ಇದಾರೆ - ನಮ್ಮಿಗೆ ಬಿಟ್ಟ ಬಿಟ್ಟರೆ - ನಾನ್ ಇಲ್ಲಿ ನಮ್ಮ ಅಮ್ಮ ಮನೆ ಗೆ ಇರ್ತೀನಿ " (कहाँ दीदी , वह मेरे साथ नहीं हैं - गाँव में रहते हैं - मुझे छोड़ दिया है - मैं यहाँ अपनी अम्मा के घर में रहती हूँ ) तब पता चला कि जिस हँसते चेहरे को मैं रोज़ देखती हूँ - वह अपने अन्दर क्या छुपाये है.....

अब तो उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है - फिर भी बेचारी की आशा गयी नहीं है - अभी भी वह समय समय पर यहाँ आता है - तो लक्ष्मी के चेहरे पर बहार खिल उठती है - हर बार बेचारी नए प्रयोग करती है - कभी हल्दी रगडती है चेहरे पर - तो कभी मुझसे फेएर एंड लवली की ट्यूब मंगवाती है - वह आकर दो चार मीठी मीठी बातें करता है - फिर छोड़ जाता है -और इसका चेहरा फिर हो जाता है पहले की तरह - उस ही समय ये २-१  दिन की छुट्टी भी करती है - वैसे तो कहो भी कि अभी तुझे बुखार है - दो दिन घर में आराम कर ले - तो कहती है - घर काटने आता है - यहाँ काम करते वक़्त गुज़र जाता है - घर में तो टाइम जाता ही नहीं .... वह न कभी इसके लिए, न ही अपने बच्चे के लिए कुछ लाता है - बस मेहमान कि तरह खातिर करा कर चला जाता है .... कभी निशानी भी छोड़ जाता है - तो फिर लक्ष्मी डोक्टर के चक्कर लगाती रहती है पीछा छुड़ाने के लिए

... कहती है - एक ही बच्चा मैं किसी तरह पाल रही हूँ - एक और आ गया तो कैसे काम होगा - हम सब समझाते हैं कि उससे न मिला कर - या कुछ समझ से काम ले .... पर वह हर बार आने से पहले इसे बातों से मना लेता है - और ये फिर से साथ घर बसाने के सपने देखने लगती है .... "ಅಕ್ಕಾ , ಇವರು ಅಕ್ಕಿ ಜೊತಿಗೆ ಖುಷಿ ಇಲ್ಲ - ಅಕ್ಕಿ ಗೆ ಬಿಟ್ಟ ಈಗ ಇಲ್ಲಿ ಇರ್ತಾರೆ - ಇಲ್ಲೇ ಮನೆ ಮಾಡ್ತಾರೆ - ಕೆಲಸ ನು ಹುದುಕಾರೆ - ಈಗ ನಾವು ಜೊತಿಗೆ ಇರ್ತಿವಿ" (दीदी , ये उसके साथ खुश नहीं हैं - अब उसे छोड़ कर ये मेरे साथ यही रहेंगे , यहाँ काम भी ढूंढ लिया है - यही घर बना कर हम सब साथ रहेंगे )  और दो दिन बाद ही उसका सपना फिर टूट जाता है - वह शहर जिस काम से आया हो - वो पूरा होते ही गाँव लौट जाता है  ......... तो पतिदेव को यहाँ लोज का खर्चा बच जाता है - पत्नी सुख भी मिल जाता है - और घर का पका हुआ खाना भी - फिर लौट जाता है अपनी दूसरी पत्नी के पास (वहां भी वह बेचारी इसी धोखे में खुश रहती होगी कि पति मेरे साथ है - उसे क्या पता कि शहर में पति ये गुल खिला रहा है!!! )  ... और लक्ष्मी फिर काम पर आने लगती है..... दो तीन दिन बहुत उदास रहती है - फिर हंसने बोलने लगती है ... और सब पहले की ही तरह चलता रहता है....

शनिवार, 26 नवंबर 2011

चूहेदानी




एक कहानी याद आती है ... कभी मेल में आई थी ...

चूहे ने झिर्री से झाँका तो देखा क़ि किसान एक बड़ा डिब्बा लाया है | उसे बड़ी उत्सुकता हुई की यह क्या नया खाने का सामान है ...  तो किसान और उसकी पत्नी की बातें सुनने लगा | किसान अपनी पत्नी से कह रहा था - मैं एक चूहेदानी  लाया हूँ | बेचारा चूहा -- बड़ा घबराया | भाग कर अपने दोस्तों को बताने लगा इस बारे में |
       
        मुर्गे ने उसकी परेशानी सुन कर कहा - "अरे मित्र - मुझे तुम्हारे लिए बहुत दुःख है - मैं ज़रूर तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगा|"
         
        सांप यह सुन रहा था - खुश हुआ क्योकि वह कई दिनों से इस चूहे को खाना चाहता था, लेकिन पकड़ न सका था |

        अब बेचारा डर के मारे बकरे के पास गया - तो उसने कहा "मुझे तुम्हारे लिए बड़ा दुःख है - किन्तु यह मेरी परेशानी नहीं है|"

         इसी तरह बड़े बैल ने भी कोई सहानुभूति नहीं दिखाई |


रात हुई - पट से चूहेदानी की आवाज़ आई तो सब सोचने लगे की क्या फंसा होगा| किसान की पत्नी भागी आई और चूहेदानी के पास जांचने पहुंची| उसमे एक सांप की पूँछ फंसी थी| जब वह वहां पहुंची - तो सांप ने उसे काट लिया | किसान भागा आया , सांप को मार दिया और पत्नी को अस्पताल ले गया | लेकिन लौटने पर भी उसे बुखार था |  अब यह तो सभी जानते हैं बुखार में - मुर्गे का शोरबा {चिकन सूप) फायदेमंद होता है - तो मुर्गा बेचारा कट गया|

         पत्नी की तबियत ठीक नहीं हो रही थी - तो तीमारदारी के लिए कुछ रिश्तेदार आये - इतने लोग - तो अब कटने की बारी बकरे की आई |

          दुर्भाग्य से पत्नी बची नहीं - तो अंतिम क्रिया के लिए कई लोग आये | तो अब - मिस्टर बैल जी शहीद हुए ....

           इसलिए -- जब कोई एक व्यक्ति घर में परेशानी में हो - और हम आराम से बैठे हों - तो यह समझें की अगली बारी शायद ..... 
         

corruption and anna ji's rally

माँ : आज चिंटू के एडमिशन के लिए स्कूल गयी थी , ६ दिन से रोज़ जा रही हूँ | पर हेड मिस्ट्रेस अन्ना जी की रैली में बिजी हैं | ६ दिन से रोज़ सुन रही हूँ कि भ्रष्टाचार विरोधी बैनर आदि बन रहे हैं, मेडम बिजी हैं|"

पापा : तो फिर ? क्या कहा ? कब मिलेंगी ? एडमिशन मिलने की क्या चांसेस हैं ? ऑफिस वालों से कुछ पता चला ?

माँ : हाँ - वो मेडम का अटेंडर कह रहा था - मेडम का एक और बैंक अकाउंट है | स्कूल फीस वाला नहीं - दूसरा अकाउंट | किसी और नाम से | यदि हम इंट्रेस्टेड हैं, तो उस अकाउंट के डिटेल दे देगा - उसमे २०,००० रुपये जमा करवा दें, एडमिशन हो जाएगा |

ग्रास ऑन अदर साइड



प्रकाश : आज मूड बहुत ख़राब है मेरा | आज ऑफिस में स्पंदना यह कह कर गयी कि "Sir, i have finished the work for the day. I am proceeding for tour from tomorrow, will be outstation for about two weeks. in the meanwhile - anushka will look after whatever arises." " सर, मैंने आज का काम ख़त्म कर लिया है ... कल से मैं टूर पर जा रही हूँ - करीब दो हफ्ते बाहर रहूंगी | इस बीच अनुष्का यहाँ जो भी काम होंगे वह संभालती रहेगी " .......... 
अब उसे कैसे कहूं कि उसकी जगह कोई भी नहीं ले सकता? सोचेगी - बॉस लाइन मार रहे हैं - या कुछ और | पर सच में अब उसके बिना रहना बहुत मुश्किल लगता है मुझे | दो हफ्ते कैसे कटेंगे उसके बिना?

क्या मेंटेन करती है अपने आप को - अगर मैंने उसका बायोडाटा खुद स्क्रूटीनाय्ज़ न किया होता - तो कभी नहीं मानता कि वह ३० इयर ओल्ड है - २५ से ज्यादा की तो लगती ही नहीं | और एक मेरी सुषमा है - है तो ३१ की - पर लगती है ३६ की | और रोज़ शाम को वही "हेल्लो डार्लिंग - कैसा रहा आज ऑफिस में आपका दिन ?" और चाय के कप के साथ वही घिसा पिटा - "आय लव यू" ........ 
पहले उसका यही कहना कितना अच्छा लगता था - अब खीज आती है | पता नहीं क्या सोच कर उससे शादी कर ली मैंने मम्मी पापा से झगडा कर के !!! अच्छी भली पढ़ी लिखी है - कॉलेज के दिनों में सबसे स्मार्ट लगती थी - पर अंकिता के बाद जो जॉब छोड़ी - तो फिर अपने आप को मेंटेन करना छोड़ ही दिया ....!!                              
 ------------
स्पंदना : प्रकाश सर कितने स्मार्ट हैं | इतनी यंग एज में आलरेडी जनरल मैनेजर हैं | अच्छी खासी इनकम है - प्रेस्टीज है | सर की वायफ भी कितनी सुन्दर हैं - उस दिन पार्टी में मिली थीं - कैसे हंस हंस के सबसे बातें कर रही थीं | कौन कहेगा जी एम की वायफ हैं - कोई शो ऑफ़ नहीं |
------------
सुषमा : अरे , आज भी शाम के चार बज गए - आज भी अंकिता के स्कूल की फीस, और प्रोजेक्ट का सामान लेते लेते लेट होने से पार्लर जाना रह गया | रोज़ कुछ न कुछ हो ही जाता है | कल अंकुर का वैक्सीनेशन था | चलो - अब उसके सारे वैक्सीन्स हो गए - एक बार कन्फर्म करना होगा डोक्टर से - वैसे अंकिता को जो लगे थे वह तो सारे हो गए हैं -पर आजकल नए भी तो आ गए हैं कुछ वैक्सीन्स | कल ज़रूर पार्लर जाऊंगी - मालती बाई से कह दूँगी - सब घरों का काम निबटा कर ही यहाँ आये - बारह बजे तक अंकुर सो भी जाएगा - जब तक मालती अपना काम निब्टाएगी - मैं वापस आ जाऊँगी - अंकुर को तो पता भी नहीं चलेगा कि मैं बाहर गयी थी | वैसे मैं हूँ लकी - मालती बहुत ही अच्छी लड़की है - तो ऐसे में प्रॉब्लम नहीं होती | 
             वेट भी बढ़ रहा है - दो साल बाद अंकुर भी स्कूल जाने लगे - तो जिम ज्वाइन कर लूंगी | वैसे ये (प्रकाश) कितने प्यारे हैं - कभी नहीं कहते कि मैं अपने आप को ठीक से मेंटेन नहीं करती | पर मुझे करना तो चाहिए न.... अब इनका नाश्ता रेडी कर के तैयार हो जाऊं - ये आते ही होंगे ऑफिस से | 
------------
(शाम का नाश्ता रेडी होने तक अंकुर रोने लगता है - तो रेडी होने के नाम पर सुषमा सिर्फ मुह धो कर कंघी कर पाती है , उसे कपडे बदलने को भी समय नहीं मिल पाटा - जो कपडे पहन कर बहार गयी थी - वो पूरी तरह मुरझा गए हैं - वह खुद भी कम्फर्टेबल नहीं है - लेकिन वक्त नहीं है की शावर कर के कपडे बदल पाए ... पति के लौटने का वक्त है )
------------
प्रकाश : अरे सुषमा - अंकिता कहाँ है - खेलने चली गयी इतनी धूप में? तुमसे कितनी बार कहा है - उसे ६ से पहले बाहर मत भेजा करो - ?
सुषमा : नहीं - वह कुछ स्कूल का प्रोजेक्ट था - तो यह चार जनों के ग्रुप में शालिनी के घर पर ही बना रहे हैं -आपका दिन कैसा रहा आज ऑफिस में ? आप कितने थके और स्ट्रेंड लग रहे हैं - टेंशन मत लिया कीजिये इतना - आय लव यु .... |
प्रकाश : हम्म्म्म  .... ठीक ही रहा दिन - | ....(( ... अब इसे क्या कहूं कि इसी के कारण दिन ख़राब होता है मेरा - देखो कैसे भूतनी बनी बैठी है - और स्पंदना के बाल कैसे सेट रहते हैं हमेशा - मजाल है कि एक बाल भी यहाँ का वहां हो जाए ..... ड्रेस प्रेस तक नहीं करी है - ऐसे ही पहन ली - और स्पंदना ...))
सुषमा : आप आराम कर लीजिये - मैं चाय लाती हूँ | 
-------------
एक महीने बाद - ऑफिस में टार्गेट से ज्यादा टर्नओवर होने की पार्टी है - सैटर्डे रखी है जिससे सब लोग आराम से एन्जॉय कर सकें |
सुषमा और स्पंदना साथ हैं ....
स्पंदना :आप इतने अच्छे से कैसे मेंटेन करती हैं खुद को? और कितने लम्बे और घने बाल हैं आपके - ऐसा हेयर स्टायल तो मैं सोच भी नहीं सकती - मैं तो हर १५ डेज़ में पार्लर जाती हूँ और बाल कट करा कर सेट करा कर आती हूँ | अभी तो सब ठीक है - शादी और बच्चों के बाद क्या होगा पता नहीं ? टाइम कैसे मिलता है आपको दो छोटे बच्चों के साथ अपने आप को ऐसे मेंटेन करने के लिए ? ............... अगले महीने मेरी और रोहित की एंगेजमेंट है - तीन महीने बाद शादी | फिर मैं यहाँ से शिफ्ट हो जाऊंगी | रोहित मेरे कॉलेज में ही था - पर कभी ऐसा लगा नहीं कि वी आर फॉर ईच अदर - वह तो यहाँ पिछले एक साल से काम करते हुए लगा कि उसे मिस कर रही हूँ - और जब टूर्स और कांफेरेंसेस में मुलाकात होती - तब पुरानी बातें याद करते | वैसे उसकी मम हमारे साथ रहेंगी - क्योंकि हम दोनों ही जॉब में रहेंगे तो घर देखने के लिए | आंटी बहुत ही अंडर्स्टेडिंग टायप की हैं - खुद ही कहा कि मैं घर संभाल लूंगी - तुम अभी करियर पर कांसेंट्रेट करो |..............बोम्बे में अच्छी जॉब ओपनिंग भी मिल रही है ... नेक्स्ट 21st को रेज़िगनेशन  नोटिस दे रही हूँ - वैसे अनुष्का को सब काम ठीक से सिखा दिया है - होप सर को ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी | शी इज आल्सो वेरी कॉम्पीटेंट | ........... सुषमा मैम - आय विल बी इन टच विद यु ओन ई मेल | सर को अभी मत बताइयेगा मेरे रेजिग्नेशन के बारे में - मैं कल ऑफिस में बता दूँगी |
------------
अंकुर : मामी - स्पंदना आंती कैछी पली जैसी छुन्दल हैं न? कल उन्होंने मुझे डेली मिल्क दी पालटी में - और अंकिता दीदी को बी - औल उन्होंने कहा कि चोकलेट के हात छे छेक हैंड नइ कलते हैं  - टिशु पेपल से हात  पोछ्ते हैं - आप तो गोदी में ले कर पानी से हाथ धुलाती हो ...
------------

प्रकाश : "i am sure spandana is also as attracted to me as i am to her (मुझे पक्का पता है की जितना मैं स्पंदना की और आकृष्ट हों, वह भी मेरी तरफ है ) - पर यह मुसीबत जो गले पड़ी हुई है - सुषमा - तो कैसे प्रोपोज करूँ स्पंदना को? इसीलिये बेचारी रेज़ाय्न कर के बोम्बे जा रही है - आय विश आय कुड चेंज थिंग्स - पर बच्चे भी तो हैं - उनकी लाय्फ़ ख़राब हो जायेगी | यह पत्नी कैसी भी हो - माँ तो अच्छी है - मुझे बच्चों का कुछ देखना ही नहीं पड़ता कभी ......

..................... --------- ..................... ---------- .............. ---------................

Marxist communism


 सोशलिसटिक चिन्तक एक आईडीयलिस्टिक समाज की स्थापना का स्वप्न देखते और दिखाते हैं - वह समाज जिसमें सब सामान हों - कोई भेदभाव नहीं - न कोई मालिक हो - न कोई लेबर - सारे संसाधन सबके बराबरी से इस्तेमाल के लिए हों एवं सबकी सामाजिक स्थिति एक सी हो |

लेकिन मुश्किल यह है कि सब मनुष्य एक से नहीं हैं -   कोई मेधावी है - तो कोई बुद्धि हीन ; कोई विचारशील है - तो कोई विचार शून्य ; कोई अपने सोच को शब्दों में खूबसूरती से लिख सकता है - तो कोई नहीं ; कोई कर्मठ है तो कोई आलसी, !!!

 मेधावी एवं विचारशील व्यक्ति सोचता है कि समाज की बुराइयों को  दूर करने का कोई रास्ता निकले ( और यह ध्यान रहे कि हर समाज में हर समय कुछ बुराइयां होती ही हैं - क्योंकि हर समाज में मेजोरिटी की सोच के हिसाब से कुछ बातें सही और कुछ गलत मानी जाती हैं - (फिर चाहे वह मान्यता ऑब्जेक्टिव्ली  सही हो या नहीं) - और ऐसे कुछ लोग हमेशा होते हैं जो इस मान्यता को  फ़ॉलो  नहीं करते ) - और वह योजना बना भी लेता है | फिर - यदि उस व्यक्ति में लीडरशिप क्वालिटी हो - तो वह अपने पीछे कर्मशील व्यक्तियों की एक फ़ौज भी बना लेता है (- जैसे मिस्टर गांधी ने अपने पीछे कांग्रेसियों की बनाई थी ) 

यहाँ तक तो ठीक है - लेकिन अब जब कर्मशील लोग उनके पीछे चलते हैं - और कुछ कामयाबियां मिलती हैं - तो साधारण जन उस नेता को भगवान का दर्जा देने लगते हैं | धीरे धीरे वह नेता खुद, उस नेता के निकटतम संगी (जैसे मिस्टर नेहरु आदि) भी इस विचारधारा से हिप्नोटाइज़ हो कर इस पहले नेता को "भगवान" या "महात्मा" का दर्जा दे देते हैं और उस भगवान् के निकटतम साथी छोटे भगवान् हो जाते हैं !!! वे खुद भी मानने   लगते हैं कि वे जो सोच रहे हैं और कर रहे हैं - वही सही है - बाकी तरीके सब गलत हैं (जैसा कि हमारे अपने स्वाधीनता संग्राम में देखा गया - श्री भगत सिंह जब छोटे थे तब गांधी जी से प्रभावित थे - फिर जब उस छोटे बच्चे ने देखा कि एक आन्दोलन एक ऐसी वजह से वापस ले लिया गया जो वजह उस बच्चे के दिमाग से कोई सशक्त वजह थी ही नहीं - तो वह बच्चा अपने नेता से निराश हो कर अपने तरीके खोजने निकला)        

अब यह दुनिया ब्लैक एंड  व्ह़ाइट तो है नहीं - कि सिर्फ दो ही ऑप्शन हों - एक सही और एक गलत!! तो होता यह है कि - चलते हुए राह में कुछ दोराहे  भी आते हैं तो राहें बंट जाती हैं - अब (१) पहला नेता यदि सच में विचारशील है तो वह समझता है कि दोनों ही राहें ठीक हो सकती हैं - और अपने जो संगी दूसरी राह पकडें उनसे कोई गिला शिकवा नहीं रखता | (२) यदि वह पहला नेता अब तक अपने ही तिलिस्म  में बंध  चुका  है - तो वह सोचता है कि जो दूसरी राह पर जाए - वह शत्रु हो गया (३) पहला नेता तो राहें अलग होने का बुरा नहीं मानता - लेकिन उस की कर्मनिष्ठ सेना उस दूसरी राह पकड़ने वाले राही को एक तरह का गद्दार मान लेती है (४) पहला नेता अब तक इस दुनिया से विदा हो गया होता है - और उसके अंध भक्त सिर्फ नाक की सीध में जाती राह को ही राह मानते हैं , और मुडती हुई हर राह को भटकन !!

पहली परिस्थिति तो खैर ठीक ही है - लेकिन यह पहले या दूसरे दोराहे तक ही होती है - जैसे जैसे आगे बढ़ती है राह - वैसे वैसे दोराहे - तिराहे और चौराहे आते ही रहते हैं - किसी न किसी जगह तो मनमुटाव आ ही जाता है!! तो बाकी तीनो ही परिस्थितिया अक्सर देखी जा सकती हैं| इन परिस्थितियों में फिर से "हैव्स एंड हेव नोट्स" का संघर्ष सामने आ जाता है - जिस व्यक्ति के बड़ी "भक्त सेना" हो (ज्यादा अनुयायी हों) वह बड़ा लीडर हो जाता है (हैव)   और दूसरा दुश्मन - जिसे किसी तरह से हराना और नीचे कर देना पेहली "सेना" का ध्येय हो जाता है | फिर से समाज तीन हिस्सों में बाँट जाता है - मूल नेता - उसका प्रतिद्वन्धी  और साधारण जन - जो शान्ति   से जीना चाहता है ! 

तो- मेरे विचार में यह संभव ही नहीं कि एक संपूर्ण साम्यवादी समाज कि स्थापना हो सके | ज़रुरत यह है कि जो जन मेधावी, विचारशील और कर्मठ हैं - वे अपनी और से भरसक प्रयास करते रहे कि जैसा हो , जितना हो अपने और अपने सह-वैचारिक लोगों के साथ प्रयास करते रहे कि जनसाधारण की स्थिति में सुधार लाया जाय, जीवन की मूल भूत ज़रूरतों को पाने में जनसाधारण समर्थ हों (रोटी - कपडा - मकान - मूल भूत शिक्षा - शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य व स्वाधीनता , एवं एक निर्भय समाज )


 हम सब को ही लगातार बढ़ते रहना है - और यह समझना है कि हमारी मंजिल एक क्षितिज की भाँति है - जो जितना उसकी और बढ़ते चलें - उतना ही दूर बढती जायेगी -तो मंजिल की तलाश हमारा ध्येय न हो - हमारी यात्रा ही हमारा लक्ष्य हो - कर्म हमें तय करना है - फल कि प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं हो!   "सुख दुखे समे कृत्वा - लाभालाभौ जयाजयौ - ततो युद्धाय युज्यस्व - नैवं पापमवाप्स्यसि " सुख दुःख - हार जीत - लाभ हानि सबको परे रख कर यदि हम यह युद्ध (और यह युद्ध ही है) करें - अर्थात समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष करें ( और यह संघर्ष - संघर्ष करने के लिए हो - खुद को विजेता या नेता बनाने के लिए नहीं ) तो ही हम पाप से मुक्त रह कर (यह किसी धार्मिक पाप की नहीं - बल्कि साम्यवादी विचारधारा के सबसे बड़े पाप - खुद को दूसरों से श्रेष्ठ समझने लगने का पाप की बात है )   

जब साम्यवाद के एडवोकेट्स और नेता यह पूरी तरह समझ लेंगे कि जीत के बाद उन्हें स्वयं को जनसाधारण से ऊपर नहीं गिनना है  - और यह कि वे जनसाधारण के लिए हैं - जनसाधारण उनके लिए नहीं -तब ही साम्यवाद आ सकता है - तब तक कभी नहीं - और आज तक के इतिहास में तो यह होता देखा नहीं गया!!!!    

   

womens lib



महिला मुक्ति???

तो क्या पहले महिलाएं मुक्त नहीं थीं? हाँ, माना की समाज में बहुत सी बुराइयाँ थीं, लड़कियों के साथ बहुत भेद भाव था आदि आदि आदि ..... क्या अब नहीं है? है - पहले से ज्यादा नहीं है तो कोई बहुत कम भी नहीं है!! हाँ -पहले बच्चियों को पढने का मौका नहीं था, अब है - पहले बचपन में ब्याह दी जाती थीं बच्चियां, अब कम हो गया है यह रिवाज़!! पर पहले - मैं बीस साल पहले की नहीं - इस  "महिला मुक्ति " आन्दोलन के पहले की बात कर रही हूँ - लड़कियों को दहेज़ के लिए जलाया नहीं जाता था इस पैमाने पर जिस पर आज!!! पहले अगर लड़कियों का बाल विवाह होता था, तो क्या उस लड़के का बाल विवाह न था जिसके साथ वह ब्याही जाती थी? हम अपने आप को मूर्ख बनाते हैं यह कह कर की हम "बच्चियों" के ही लिए बाल विवाह को बुरा समझते हैं - यदि बुरा है - तो दोनों बच्चों के लिए है - और यदि नहीं - तो दोनों ही के लिए नहीं!! 

अब बात करते हैं पढने की - तो हाँ - आजकल लड़कियों के लिए पढने की सुविधा है - जो पहले नहीं के बराबर थी - लेकिन उसके बाद क्या ? लड़की के पास चार ऑप्शन होते हैं -

 (१)  या तो वह शादी न करे - अपना करियर बनाये - इसे कितने लोग स्वीकार करते हैं? ईमानदारी से जवाब दें - क्या आप स्वीकार करते हैं?

(२) वह शादी करे - फिर नौकरी न करे (ज्यादातर यही होता है - और मेरे विचार से इसमें कोई बुराई भी नहीं है - हम खुद ही घर के काम की गरिमा को कम कर रहे हैं यह मान कर की यदि पढी लिखी लड़की घर में ही रह रही है तो वह अपनी पढाई को  ""वेस्ट""    कर रही है - क्या हमारी दादी नानियाँ घर के ही काम नहीं करती थीं?)

(३) जिस तरह से लड़का अपने करियर के लिए काम करता है - घर और बच्चों की जिम्मेदारियों से करीब करीब मुक्त (मैं सारे घरों की बात बिलकुल नहीं कर रही - किन्तु ९०% से ज्यादा कपल्स में ऐसी ही स्थिति है) - वैसे ही शादीशुदा लड़की भी कर सके ( - जैसे - ऑफिस के काम से हफ्ते भर के आये दिन टूर, देर रात तक चलने वाली मीटिंग्स , घर आने पर बिना किचन में घुसे गर्म खाना तैयार मिलने की अपेक्षा - आदि )  ईमानदारी से जवाब दें - क्या आप स्वीकार करते हैं? क्या हमारे आसपास की कोई कामकाजी महिला यदि घर में खाना बनाने वाली बाई रखे तो समाज के ठेकेदारों की नाक भौं नहीं चढ़ जाती? कितने घरों में यह बात एक्सेप्ट होगी की बहू घर आकर थक कर सो गयी है और बेटा खाना बना रहा है - (जिसका उल्टा हर घर में हर दिन होता देखा जा सकता है) और हो भी एक्सेप्ट तो महीने में एक आध बार या की साल में एक आध बार - क्या हफ्ते में तीन तीन दिनों का इक्वल डिविज़न स्वीकारा जाएगा?

(४) और जो वर्किंग कपल्स में सबसे ज्यादा देखा जाता है - पति पत्नी दोनों बाहर काम करते हैं - दोनों के वर्किंग आर्स भी करीब करीब बराबर हैं - लेकिन - घर आने पर पति को तो थक कर सो जाने का पूरा अधिकार है - वहीँ पत्नी से अपेक्षा है की वह घर को साफ़ भी रखे - खाना भी पकाए - बच्चों को पढाये - और मेहमान वगैरह की नवाजी भी करे 

अब - जो महिलाएं घरेलु हैं - उन्हें तो खैर यह सुनना होता हैं की वह "काम नहीं करतीं" और जो नौकरी करती हैं - वे डबल वर्कलोड को झेलती हैं - शायद और एक शताब्दी बाद सच में इक्वालिटी आये - आज की वेमेंस लिब या महिला मुक्ति तो सिर्फ एक खूबसूरती से पेंटेड कारागृह है जिसमे बंद कैदी पहले से ज्यादा बंधन में हैं - लेकिन अपने आप को मुक्त समझ कर खुश हो रहे हैं!! मैं यह भी जानती हूँ की इस पोस्ट के बाद मुझे मेरी बहुत सी दोस्तों की नाराज़गी भरी मेल्स आएँगी - की मैं महिला मुक्ति की विरोधी हूँ - लेकिन यह सच है की आज की वेमेंस लिब - लिब बिलकुल नहीं है|

मैं कुछ एक्जाम्पल दे सकती हूँ - मेरी माँ एक वर्किंग महिला थीं - पर उन्होंने कभी अपने आप को घर आकर आराम करने की छूट नहीं दी - घर को एकदम टिप टॉप रखने की होड़ (सॉरी मामी - आपको शायद बुरा लग रहा होगा - पर सच यही है की आप एक एक्स्ट्रीमली ओवरलोडेड वर्क शेड्यूल फोलो करती रहीं ) ने उन्हें कभी रिलेक्स नहीं करने दिया - उनका घर और उनका करिएर दोनों बेस्ट लेवल पर रहे - लेकिन उन्हें मैंने कभी फ्री नहीं देखा | दूसरा एक्जाम्पल - मेरी एक मुहबोली दीदी हैं - वे रशिया में पढ़ कर आई हैं - नौकरी करती हैं - लेकिन मैंने कभी जीजाजी को खाना पकाते नहीं देखा - ! मेरी हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट भी एक महिला हैं - जो ऑफिस के सारे काम के बाद घर के सारे काम भी करती हैं - और वे अपने पति से ज्यादा कवालीफायीड  और हायर अर्निंग हैं | मेरे पति के ऑफिस में (जब हमारी नयी शादी हुई थे) उनकी बॉस एक महिला थीं - जो घर जा कर कपडे वगैरह धोने से ले कर खाना पकाने तक सब सम्हालती थीं| मैं खुद भी इसी कड़ी का हिस्सा हूँ - |

हमारी हिन्दुस्तानी मनोवृत्ति हमें घर के कामों से दूर होने नहीं देती - और ऑफिस में जब दोनों बराबर सैलरी लें तो महिला और पुरुष दोनों को बराबर काम करना ही होगा!!! 

क्या यही है "वेमेंस लिब"??? ज़रा सोचिये - हमारी न्यूज़ चंनेल्स - करवा चौथ के दिन - कैसी महिमा बढ़ाती हैं स्त्री के भूखे प्यासे रह कर पति के जीवन की कामना करने की ? क्या यह एक तरह का बढ़ावा नहीं है ऐसी परम्परा को जो स्त्री और पुरुष के भेद को एक भूखे प्यासे रहने की सज़ा के रूप में महिमा मंडित करता है? यहाँ साउथ में करवा चौथ नहीं होती - और मेरे सहकर्मी मुझसे यह पूछते हैं की - महिलाएं ही क्यों पति के लिए भूखी रहे, पति क्यों नहीं? ( यहाँ तो पत्नी के भूखे रहने न रहने से पति पर कोई अनिष्ट होते मैंने देखा नहीं पिछले १३ वर्षों में!! ) अब इस सवाल का कोई जवाब तो होता नहीं - तो मैं उल्टा पूछ लेती हूँ की आप लोगो के यहाँ महिला मंगलसूत्र और बिछये क्यों पेहेनति हैं - उनके पति क्यों नहीं? लेकिन - यह सवाल और जवाब दोनों ही मीनिंग लेस हैं - क्योंकि हम सिर्फ एक दुसरे को चिढा रहे हैं - इस सब का असलियत में विमेंस लिब से कोई सरोकार ही नहीं है..... अब इस पर मुझे कई लोगों की आस्था को छेड़ने का इलज़ाम ज़रूर लगेगा - लेकिन - ज़रा सोचिये - जब पश्चिम में करवा चौथ नहीं होती - तो क्या वहां पति के जीवन पर कोई संकट हैं?

कहाँ तक लिखा जाए - मुझे तो महिला मुक्ति - महिला परतंत्रता की हे एक मजबूत कड़ी लगती है !!! "मुक्ति " तो तब हो जब (१) पहले गुलामी रही हो और(२) सब महिलाएं एक दुसरे के साथ एक दूसरे  को साथ ले कर आगे बढें | अभी जो हो रहा है वह यह की --

           जो महिलाएं "नौकरी" कर रही हैं वे अपने को नौकरी न करने वाली महिलाओं से एक दर्जा ऊपर एवं पुरुष वर्ग से कम (हाँ - यही कहा मैंने - अधिकतर वर्किंग लेडीज़ कितना ही कहें की हम अपने को पुरुषों से कम नहीं मानतीं - लेकिन वे  यही मानती हैं की अगर घर में काम करने वाले ने छुट्टी ली - तो बर्तन मेरा पति धोये या की कपडे पति धोये या की पोछा लगाये यह सोचना भी कुछ अशुद्ध सा है - यह सब मेरे ही काम हैं ) 
          और जो महिलाएं नौकरी नहीं करतीं - वे करने वालियों की कमियां ढूँढने में लगी रहती हैं - कहीं यह भावना लिए की मुझे प्रूव करना है की वह मुझसे बढ़ कर नहीं -- क्यों प्रूव करना है?? वह आपसे बढ कर नहीं ही हैं - वे भी आप ही की तरह एक स्त्री हैं - जो की अपनी ताकत से ज्यादा कर के अपने आप को "मुक्त" प्रूव करने में लगी हैं !! दोनों ही परेशान हैं - |

दो गधों की कहानी याद आती है - की   मालिक को इम्प्रेस करने के लिए एक गधा दूसरे से बढ़ कर काम करता - और धीरे धीरे हुआ यह की मालिक ने इसे बेहतर समझ कर दूसरे को हटा दिया - और सारा बोझ इस पर आ पड़ा!! तो बेहतर होगा की हम कोम्पीटीटर  न बन कर एक दूसरे की इज्ज़त करें, और एक दूसरे की इज्ज़त बढाएं भी - और दोनों ही आगे बढें - तभी "मुक्ति" मुक्ति कहलाएगी सही मायनों में!!