श्रीरामचरितमानस: बालकाण्ड (दोहा 200 से 204)
यह विडिओ श्री राम चरित मानस जी के बालकांड के दोहे 200-204 तक की संगीत बद्ध प्रस्तुति है । साथ ही मनभावन चित्रों से प्रसंगों का चित्रण हैं । इस प्रसंग में प्रभु श्रीराम की मनमोहक बाल लीलाओं, माता कौसल्या को दिखाए गए उनके अखंड ब्रह्मांड विराट रूप, तथा चारों भाइयों के चूड़ाकरण, यज्ञोपवीत और गुरुगृह में विद्याध्ययन का अत्यंत सुंदर वर्णन है। गुरुकुल से वापस आने के पश्चात चारों भाई प्रजा के मनभावन स्वामी हुए दिखाए गए हैं ।
माता कौसल्या को विराट रूप दर्शन: जब माता कौसल्या ने बाल रूप में भगवान को नैवेद्य खाते देखा और झूले में भी सोते देखा, तब प्रभु ने उन्हें अपने मुख में अगणित सूर्य, चंद्रमा, शिव, ब्रह्मा, माया और काल से युक्त संपूर्ण ब्रह्मांड का दर्शन कराया।
बाल लीला और वात्सल्य रस, संस्कार एवं शिक्षा: गुरु वशिष्ठ द्वारा चूड़ाकरण एवं यज्ञोपवीत संस्कार, और गुरुगृह में चारों भाइयों द्वारा अल्पकाल में ही समस्त विद्याओं में निपुण हो कर अयोध्या लौटना। प्रजा जनों का राजकुमारों पर अतिशय प्रेम होना।
#रामचरितमानस #Ramcharitmanas #बालकाण्ड #Balkand #श्रीराम #ShriRam #बाललीला #BalLeela #विराटरूप #ViratRoop #कौसल्या #Kaushalya #चौपाई #Chaupai #तुलसीदास #Tulsidas #सनातनधर्म #SanatanDharma #जनेऊ #janeu #चूड़ाकर्म #chudakarma #मुंडन #mundan #चूड़ाकरन #चूड़ाकरण #यज्ञोपवीत #yagyopaveet #yagnyopaveet
.png)
