Ramcharitmanas Stuti Song - Balkand 35.191कौशल्या स्तुति
🕉️भए प्रगट कृपाला दीनदयाला | श्री राम जन्मोत्सव स्तुति | रामचरितमानस छंद 🕉️
श्री रामचरितमानस में अनेक स्तुतियाँ हैं। यह स्तुति भी बालकांड में ही आती है।
श्री राम जी का बालक रूप में जन्म नहीं हुआ था, वे अपने चतुर्भुज नारायण स्वरूप मेँ माता कौशल्या के सम्मुख प्रकट हुए। कौशल्या जी ने पूर्व जन्मों मेँ नारायण के दर्शनों के लिए तपस्या की थी और उन्हे पुत्र रूप में प्राप्त करने का वरदान मांग लिया था।
इस अवतार में श्री राम बालक रूप मे प्रकट न होकर अपने चतुर्भुज रूप मेँ कौशल्या जी के आगे प्रकटे, तब कौशल्या माँ ने प्रार्थना की कि आप तो स्तुति योग्य हैं किन्तु मैंने तो पुत्र रूप मेँ मांगा था, कृपया बालक रूप हो जाइए। तब श्री राम एक बालक के रूप मेँ परिवर्तित हुए और बालक की ही तरह रुदन करने लगे।
यह प्रकरण गोस्वामी तुलसीदास जी ने बहुत सुंदरता से बालकांड मेँ गाया है।
"भए प्रकट कृपाला" उसी प्रकरण को गीत रूप मे प्रस्तुत करने का प्रयास है ।
यह विडिओ यूट्यूब पर हैं और मानस जी के दोहों और छंदों को ही एक गीत के रूप मेँ ढाला गया है । आशा है आप लोगों को पसंद आएगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें